आवेदकों से सम्पर्क न करने पर हुई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदीकी अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस निस्तारण से सम्बंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आवदेकों से संपर्क न किए वाले अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि आवदेकों से वार्ता न किया जाना अनुशासनहीनता है, अपराध है शत-प्रतिशत आवदेकों से वार्ता की जानी है। आवेदनों से वार्ता न किए जाने के क्रम में तहसीलदार अमृतपुर, कायमगंज, जीएम, डीसी, बीडीओ, राजेपुर, ईएक्सईएन आवास विकास, ईएक्सईएन जल निगम ग्रामीण, ईएक्सईएन हाइड्रिल, पूर्ति निरीक्षक अमृतपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी कमालगंज, नवाबगंज को नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए और अधिकारी प्रतिदिन ऑफिस पहुंचकर सर्वप्रथम आईजीआरएस चेक करें। निस्तारण भी अपनी निगरानी में ही कराना सुनिश्चित करें, सभी शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात करे, शिकायत डिफाल्टर होने से तीन दिन पूर्व ही आईजीआरएस पर गुणवत्तापूर्ण/सुस्पष्ट निस्तारण आख्या अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने अपर जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण डिफाल्टर संदर्भ का निस्तारण नहीं हो सका और जिले की रैंकिग प्रभावित हुई उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए और सही जवाब ना मिले तो कठोर/दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0एफ0ओ0, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने तहसीलदारों व अधिकारियों को नोटिस किये जारी
