डीएम ने की एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जनपद में चल रही 75 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निर्माणाधीन सडक़ों से विद्युत पोलों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट में कार्य समय से पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई व उनके खिलाफ शासन को लिखने के लिये निर्देशित किया। पर्यटन विभाग को पांचाल घाट पर चल रहे कार्यो को तुरंत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जल निगम को ढिलावल पेयजल परियोजना को तुरंत पूर्ण कर हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। यू0पी0आर0एन0एस0एस0लि0 को कार्य कारगर में चल रहे कार्यो को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये। सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *