फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने पहुंचकर लोगों से बात कर उनके बयान दर्ज किये। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकरियों को सौंपा जायेगी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को शमशाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर में राशन वितरण की शिकायतों की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक पहुंचे। कोटेदार सुखदेवी की दुकान का संचालन उनका पुत्र सोहेल करता मिला। जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत की शिकायत पर मुख्यालय से पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव और बढ़पुर ब्लॉक की पूर्ति निरीक्षक नेहा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कोटे की दुकान बंद मिली। उपभोक्ता रामनिवास ने अधिकारियों को बताया कि कोटेदार का पुत्र अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन राशन नहीं देता। विष्णु दयाल ने कहा कि कई बार दुकान बंद मिलने पर उन्हें पड़ोसी कोटेदार से राशन लेना पड़ा। मोहल्ले के सुआलाल ने बताया कि सोहेल ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर 200 रुपये लिए, लेकिन न तो कार्ड बना और न ही राशन दिया। पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक नेहा ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई है। जांच में कुछ खामियां मिली हैं और उपभोक्ताओं की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।
राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने की जांच
