फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मद द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में परिषदीय विद्यालयों की छात्र-छात्राओं की वॉलीबॉल एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समस्त विकास क्षेत्र की छात्र-छात्राओं की टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फाइनल मैच शमशाबाद व मोहम्मदाबाद के बीच हुआ। जिसमें शमशाबाद की टीम मुकाबला जीत कर विजेता रही। बालिका वर्ग में मोहम्मदाबाद विजेता व शमशाबाद उपविजेता रही। योगासन प्रतियोगिता बालक वर्ग में बढ़पुर विजेता एवं शमशाबाद उपविजेता रहा। बालिका वर्ग योगासन में बढ़पुर टीम विजेता एवं मोहम्मदाबाद टीम उपविजेता रही। पदक विजेता खिलाडिय़ों को जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार में मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अतुल कटियार, अरुण यादव, मनीष यादव, संजीव कुमार, आलोक यादव, अवधेश कुमार सिंह, उमा रानी, नीतू सिंह, नवीन कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक कुमार, पुष्पराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
वॉलीबॉल व योग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जीते मेडल
