फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कमालगंज में मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विकास खण्ड कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (मुख्य प्रशिक्षक), प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मुख्य सेविका, खण्ड समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनवाड़ी सहायिकाओं, एवं आम जन-मानस की उपस्थिति में रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख व जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य प्रशिक्षक बाल विकास परियोजना अधिकारी ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं की समानता एवं भागीदारी की महत्ता का संदेश दिया।
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने मातृ शक्ति के प्रदर्शन के अन्तर्गत रैली का आयोजन किया। ब्लॉक प्रमुख ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 350 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अन्तर्गत बैनर, पोस्टर एवं हस्तलिखित तख्तियों के माध्यम से पोषण से सम्बन्धित नारों के द्वारा जन-मानस में पोषण एवं शिशु देखभाल का संदेश दिया। साथ ही पोषण माह की मुख्य थीम को आम जन तक इस रैली के माध्यम से पहुंचाया। जिसमें मोटापा निवारण चीनी, नमक एवं तेल के उपभोग में कमी। जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए वोकल फॉर लोकल अभियान।अभिसरण क्रिया और डिजिटलीकरण, जमाना स्तर पर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए वोकल फॉर लोकल अभियान, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, पोषण भी पढ़ाई भी। अभिसरण किया और डिजिटलीकरण आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने रैली में उपरोक्त थीमों के अतिरिक्त मिशन नारी शक्ति एवं पोषण से सम्बन्धित नारे एवं गीत गाये गए। रैली के साथ साथ एम्बुलेन्स, ट्रैफिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। रैली का समापन जनता इंटर कालेज कमालगंज में हुआ।
मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
