गाँधी जयंती पर प्राथमिक विद्यालय बढ़ना बुजुर्ग में डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज़। गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव 2025 एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान का सयुंक्त कार्यक्रम जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय बढ़ना बुजुर्ग विकास खंड कमालगंज में आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया, गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें प्रमुख रूप से लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जी के विचारों पर आधारित भाषण व देशभक्ति गीतों के साथ-साथ ही मिशन शक्ति पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के बारे मे अपने विचार रखे,जिलाधिकारी ने कहा कि हमे महापुरुषों के श्रेष्ठ गुणों को अपनाना चाहिए हम तभी अच्छे अनुयायी बन सकते है जब हम उनसे भी अच्छे कार्य करने की कोशिश करे, गाँधी जी व शास्त्री जी सादगी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे, जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपनाने को कहा गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलने की बात कहीं,साथ ही मिशन शक्ति पर भी जोर दिया,कार्यक्रम बड़े भव्य रूप से आयोजित किया गया। अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर बीडीओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अध्यापक, छात्र, छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *