कुंदन गनेशपुर में दशहरा पर हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जहानगंज फतेगढ रोड कुंदनगनेशपुर में दशहरा पर्व पर एसके टे्रडिंग कंपनी के संचालक अमन गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। भक्तों ने बढ़-चढक़र लोगों ने पहुंचकर प्रसाद को चखा।
जहानगंज फतेहगढ़ मार्ग पर अमन गुप्ता ने दशहरा पर्व पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। भक्तों ने आने जाने वाले वाहनों को रोक कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता, अरविन्द कटियार, जिला मंत्री भाजपा गुरुचरण आजाद, प्रधान दिलीप कुमार यादव, रामऔतर गुप्ता, आशीष राठौर, अंशुल गुप्ता, रामलखन प्रजापति, सुजीत गुप्ता, प्रधान वंदरखेड़ा वीरपाल, प्रधान लउआमानपट्टी सनी आदि ने भंडारे की व्यवस्था संभाली। पूरन सेठ, चंद्रपाल सिंह, जतिन गुप्ता, राजीव कुमार आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *