जय घोष पत्रिका का हुआ विमोचन, मेधावी हुए सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विजय दशमी पर शस्त्र पूजन एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नुबाबू ने की। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गोंडा बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। अतिविशिष्ट अतिथि विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी कानपुर अविनाश सिंह चौहान, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह प्रिंस उपस्थित रहे। क्षत्रिय समाज की वार्षिक पत्रिका क्षत्रिय जयघोष का विमोचन एवं क्षत्रिय गौरव सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने शब्दों से स्वागत करते हुए उपस्थित जनसमूह के उत्साह की प्रशंसा की। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने युवाओं को लक्ष्य आधारित कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही संघर्षों का जीवन में कितना महत्व है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री केडीएस राठौर ने प्रभु श्रीराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो समय के महत्व को नहीं समझ सकता वो जीवन में कभी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता। हर व्यक्ति को समय के साथ चलना चाहिए। युवा पीढ़ी की ओर इशारा करते हुए बताया कि प्रतिदिन हनुमान चालीसा की प्रमुख चौपाई श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकर सुधार, बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार का पाठ करें और इसका अनुसरण करें। आज युवा उद्देश्य से भटक रहा है उसका कारण सिर्फ यही है कि वह अपने पूर्वजों के इतिहास का अध्ययन नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता। समाज के उत्कृष्ठ छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नुबाबू ने कहा कि भगवान राम ने ऐसे ही राम नहीं बने कुछ उसके पीछे रहस्य है वो रहस्य जाने की आवश्यकता है। समाज के बड़े बुजुर्गों को यह चाहिए बच्चों को समय समय पर इकठ्ठा करके उनसे चर्चा करें उनके मन की बात सुने और उनमें सुधार करने का प्रयास करें। कार्यक्रम संयोजक महेश पाल सिंह उपकारी ने बताया कि क्षत्रिय धर्म है कि अपने अंदर सारी जातियों को समाहित करते हुए चले, उस धर्म से हमे भटकना नहीं है। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह राठौर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह चौहान, अरविंद परिहार, शिव नरेश सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह, विभोर सोमवंशी, कुशल पाल सिंह, शिव प्रताप सिंह चीनू, अजय कुमार सिंह चौहान, शंकर राठौर, एके राठौर, रामशरण सिंह, राजीव सोमवंशी गुड्डू आदि मौजूद रहे।
समय के महत्व को नहीं समझने वाला कुछ हासिल नहीं कर सकता: बृजभूषण सिंह
