नाराजगी जताकर बीएसए को सुधार के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बीबीपुर विकासखंड कमालगंज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं के सापेक्ष केवल 21 छात्राएं उपस्थित मिलीं। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्राओं की उपस्थित बढ़ाई जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रसोईघर व बने हुये भोजन, राशन सामिग्री की जांच की। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। पंखों पर धूल व जाला लगा मिला। बेड पर बिछी चादरे गंदी पाई गई। डीएम ने नाराजगी जताई गई व सुधार करने के निर्देश दिये गये। बीएसए को निर्देशित किया कि नियमित रूप से खाने की गुणवत्ता की जांच की जाए और छात्राओं को पौष्टिक भोजन मिले। विद्यालय में बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, विद्यालय में फॉगिंग कराने, अनुशासन बनाए रखने और परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में व्यवस्थायें मिली चौपट
