हरिशचन्द्र नाटक का कलाकरों ने किया मंचन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला के छठे दिन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जनमानस, किसानों, छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा लोगों ने स्वदेशी मेले में बढ़-चढ़ कर खरीदारी की। कृषि अधारित उत्पादों पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कृषि अधिकारी एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी विभिन्न ब्लाकों से आये किसानों एवं जनमानस को दी। कार्यक्रम में लगभग 1150 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के प्रसिद्ध कलाकार सुरेन्द्र पाण्डेय ने हरिशचन्द्र नाटक का मंचन किया। प्रस्तुत संस्कृति कार्यक्रम का उपस्थित समस्त किसानों, छात्रों एवं ग्रामीणों ने जमकर आनन्द उठाया तथा सांस्कृतिक विरासत की परिकल्पना मंच के माध्मय से दर्शाया गया। साथ ही उपायुक्त उद्योग ने बताया कि १५अक्टूबर को स्वदेशी मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजत्ता (भारत सरकार) पर विशेष संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। भारत सरकार के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया एवं जनपद के मशहूर जादूगर के0एस0 गोगा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
जनपद स्तरीय स्वदेशी मेले में कृषि आधारित उत्पादों पर गोष्ठी सम्पन्न
