फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गोरखपुर में 69 में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद के चयनित खिलाड़ी कानपुर मंडल की टीम से खेलते हुए अपने कौशल का परिचय दे रहें हैं। 2 मैच जीत कर कानपुर मंडल ने तीसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में जनपद का कोई भी छात्र स्टेट में प्रतिभाग नहीं कर सका है। डीपीवीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं क्रिकेट टीम के कोच अर्जुन प्रताप सिंह ने जानकारी देकर बताया कि गोरखपुर में माध्यमिक विद्यालयों की आयु वर्ग बालक 14, 17, 19 आयु वर्ग की स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर के मध्य हो रहा है। जहां पर जनपद के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें आयु वर्ग 14 में शौर्य शर्मा, हिमांशु, भारतीय पाठशाला से तथा सनी, कर्नल ब्रह्मानंद शुकरुल्लाहपुर तथा अश्वनी दीक्षित आयु वर्ग 17 में जनता राष्ट्रीय से तथा अमन कुमार आयु वर्ग 19 भारतीय पाठशाला से स्टेट में प्रतिभाग कर जनपद को गौरवांवित किया है। क्रीडा सचिव अतुल कुमार दास ने बताया कि प्रदेश के 18 मंडल और दो स्पोट्र्स कालेज से लगभग 1000 छात्र नेशनल टीम में सेलेक्ट होने के लिए अपना जौहर दिखा रहे हैं। जीतने वाले सभी खिलाड़ी नेशनल टीम के लिए सलेक्शन हेतु भेजे जाएंगे। क्रीड़ा सचिव अतुल दास, देवेंद्र कुमार, केशव गंगवार, प्रवेश रत्न शाक्य, सत्येंद्र सिंह, दीपावली कुमार, सुनील पाल, सुब्रत शाक्य, रजनीश शिवा, अनिकेत कुमार, नेहा भारद्वाज, आरती यादव, राहुल यादव, अनुराग पटेल, अभिषेक अवस्थी, रितु मिश्रा, मनीसा यादव, राकेश कुमार, नीता दुबे, प्रसुभ कुमार गुप्ता, शुभम मौर्य ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।
क्रिकेट खिलाडिय़ों ने मण्डलीय प्रतियोगिता में दिखाया कौशल
