विद्युत विभाग का भारी मात्रा में सामान पुलिस ने पकडक़र छोड़ा

 फतेहगढ़ के जेई ने विद्युत विभाग का सामान रखवाया नवाबगंज में
जेई बोले बच गया था सामान, फतेहगढ़ में नहीं थी जगह
विभाग के अधिकारी के गले नहीं उतर रही बात
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भारी मात्रा में विद्युत विभाग का सामान पुलिस ने एक लाइनमैन के घर से दबिश देकर बरामद किया। पकड़े जाने की सूचना मिलते ही दूसरे क्षेत्र के जेई ने सामान अपना बताकर मामला दबा लिया।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज पुलिस को जानकारी मिली कि दो पिकअप बिजली विभाग का सामान चोरी से लाया गया है। पुलिस ने दबिश देकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मी प्रभात सिंह के ग्राम रावत पट्टी से भारी मात्रा में माल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रभात पुलिस को संतोष जनक जबाव नहीं दे सका। मामला राजनैतिक लोगों से जुड़ा होने के चलते व फतेहगढ़ क्षेत्र के जेई विनय चौहान के यह कहने पर विद्युत विभाग का माल उन्होंने ही रखने के लिए भेजा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जब हमारे संवाददाता ने जेई विनय चौहान से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बेवर रोड स्थित विद्युत खण्ड में काफी समय से पुराना सामान रखा था। यहां पर जगह की कमी होने के चलते यह सामान हमने लदवाकर नवाबगंज रखवाने के लिए भेजा था। जब उनसे यह जानना चाहां कि फतेहगढ़ का सामान नवाबगंज क्यों भेजा गया तो बोले सामान विभाग का है और बचा हुआ था, कहीं भी हम रखवा सकते है। उनका जबाव नियमानुसार संतोषजनक नहीं था। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि सामान कैसा भी हो, फतेहगढ़ की बजाय नवाबगंज क्यों जायेगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है और यदि गलत तरीके से ले जाया गया है तो जांच करायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *