गंगा स्नान जा रहे युवक पर फायरिंग, गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल

हरदोई , समृद्धि न्यूज। बुधवार को थाना पचदेवरा क्षेत्र का पिपरिया पुल उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा,जब गंगा स्नान जा रहे बाईक सवार 2 भाइयों पर वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।जिसमें एक भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।परिजनों ने लोगों को नामजद व 2 अज्ञात के विरुद्ध गोली मारने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार वासितनगर निवासी पंकज दीक्षित 37 वर्ष पुत्र अशोक कुमार दीक्षित अपने भाई के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा थे थे।उसी दौरान पिपरिया पुल के पास पहुंचते ही वहां पर पहले से ही घात लगाए कुछ लोगों ने उनपर फायरिंग कर दी।जिसमें एक गोली पंकज को लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक दबंगों ने पूर्व में भी पंकज पर फायरिंग की थी, उस समय भी पंकज बाल-बाल बच गया था।उक्त घटना में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी।जिससे हमलावर निश्चिंत हो गए और बुधवार को पुनः जान लेवा जैसी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पहुंची शाहाबाद पुलिस ने घटना को पचदेवरा की बताकर पल्ला झाड़ लिया।वहीं पचदेवरा थानाध्यक्ष ने बताया है कि घटना की जानकारी है। घायल का इलाज चल रहा है,परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *