गुरुनानक देव के 556वें जन्मदिवस पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

 कई प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों, समाजसेेवियों ने शोभायात्रा का किया स्वागत
अंत में सभी को बरताया गया लंगर, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिक्ख धर्म के आदिगुरु गुरुनानक के 556वें जन्मदिवस नानक जयंती को बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। गुुरुद्वारा फतेहगढ़ से सजी हुई पालकी में गुरुग्रन्थ साहिब को नगर कीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सिखलाइट इन्फेन्ट्री के बैण्ड ने देहि शिवा वर मोहे इहै, शुभ कर्मन ते कबहूँ न टरौं, धुन बजाकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल महिलाओं ने धन-धन गुरुनानक प्रगट्या मिट्टी धुंध जग चानन होया, गाकर समा बांध दिया। तेग बहादुर स्कूल के बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर जुलूस का नेतृत्व किया। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने सडक़ को झाड़ू सेवा से साफ कर पानी व फूल का छिडक़ाव कर सुगंधित कर दिया। गुरुनानक साहिब की पालकी के आगे सेवा टहल करते चले। कानपुर से आई दशमेश गतका पार्टी के करतबाजों ने रविंद्र सिंह की निगरानी में अचंभित कर देने वाले गतका के खेल दिखाएं। कैप्टन बलविंदर सिंह के नेतृत्व में आरपी डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने पद संचलन किया बड़ी संख्या में सिख संगत शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। फतेहगढ़ में जगह-जगह शोभायात्रा की आगवानी की गयी व प्रसाद वितरण हुआ। शोभायात्रा का गोपाल फंक्शन पैलेस, व्यापार मंडल फतेहगढ़, भारत विकास परिषद, बजरंग मिष्ठान भंडार भोलेपुर, प्रयाग नारायण हॉस्पिटल पर डॉ0 अरविन्द गुप्ता ने फूल-मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। फर्रुखाबाद में कुदरतधाम रेकी में सरदार कुलप्रीत सिंह, बॉबी रेखी तथा नेहरु रोड पर अग्रवाल तथा वर्मा परिवार, कन्हैया लाल ने स्वागत किया। व्यापारी नेता संजय गर्ग व निमिष टंडन ने अपने-अपने प्रतिष्ठान के बाहर पांच प्यारों का माल्यार्पण कर आरती उतार कर भव्य स्वागत किया। साथ में सिख समाज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में श्याम गर्ग, विनय अग्रवाल, हरिओम शाक्य, विनोद बबिता पाठक, प्रीति तिवारी आदि उपस्थित रहे। सरदार सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ के सतनाम सिंह, दीप सिंह, हनी सिंह, ओंकार सिंह, अमरीक अरोड़ा, सचदेवा परिवार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गुुरुद्वारा फर्रुखाबाद पहुंचने पर सरदार हरजिंदर सिंह व ज्ञानी मंगल सिंह ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह, बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष के साथ यात्रा सम्पन्न हुई। अंत में सभी को लंगर बरताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *