अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता चाह रही परिवर्तन-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

अमृतपुर के ग्राम हरिहरपुर में अखिलेश जन संदेश एवं पीडीए पंचायत सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 193 अमृतपुर विधानसभा के सेक्टर अलीगढ़ के ग्राम हरिहरपुर में अखिलेश जन संदेश एवं पीडीए पंचायत का आयोजन सुरजीत कुमार उर्फ सोनू ठाकुर द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसलिए आप लोग पूरी तरह से तैयार हो जायें, क्योंकि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी जिस प्रकार पूरे देश में मेहनत कर रहे हैं वह आज देश के अग्रणी नेताओं में शामिल हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व में एक नई उम्मीद देख रही है। वर्ष 2027 में निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी समाजवादी विचारधारा एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जनता सब समझ चुकी है। वह आने वाले चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उसे दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, जबकि गरीब जनता से उसे कोई लेना देना नहीं है।सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद में लगभग सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसके बावजूद जनपद का विकास पूरी तरह से रुका हुआ है। राजेपुर ब्लॉक बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित रहता है। यदि गंगा एक्सप्रेस.वे का रूट यहां से गुजरता तो बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो जाता, क्योंकि वहां पर बांध का निर्माण अनिवार्य होता, परंतु ऐसा नहीं हुआ। परिणामस्वरूप बाढ़ की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। कैबिनेट मंमत्री खन्ना ने अधिकांश विकास कार्य अपने जनपद की ओर मोड़ दिए। फर्रुखाबाद के विकास हेतु किसी ने आवाज नहीं उठाई, लेकिन जनता सब देख रही है। यदि 2027 में अमृतपुर की जनता समाजवादी पार्टी का साथ देगी तो बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, नवरंग सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, अनुराग यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अरविंद कश्यप जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, साजिद अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अमित कठेरिया जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अमन सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, रुकमंगल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर, बीके गंगवार, अभय यादव, आशीष यादव, राजीव यादव प्रधान, यीशु पटेल प्रधान, सोनू मिर्जा, धर्मेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव, विपिन यादव, अनमोल यादव, आदेश यादव, बरन सिंह, रवी यादव, आदेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजत क्रांतिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *