फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सनातन जनहित सेवा समिति ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा।
जिसमें कहा गया है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाये, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाये, जनपद का नाम पूर्व नाम की तरह पांचाल नगर घोषित किया जाये, हमारे धार्मिक स्थलों से गैर हिन्दू प्रतिबंधित होने चाहिए, विद्यालयों में संस्कृति एवं रामायण को अनिवार्य विषय के रुप में पढ़ाया जाये, आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में विशाल गंगवार, सत्य नरायण चतुर्वेदी, अरुण कटियार, भागीरथ मिश्रा, महंत ब्रह्म चेतन गिरि, हिमांशु गंगवार, सचिन शर्मा, रोहित राठौर, उदयवीर, सुरजीत, कुलदीप कटियार, मानिक शाक्य, राजेश, राजकुमार राजपूत, निशांत, राजू, मयंक कुमार, पवन, आसू, रमन देव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सनातन जनहित सेवा समिति ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
