गीता जयंती मानव श्रंखला में डीएम सहित शिक्षकों व समाजसेवियों ने लिया भाग

जनपद में जगह-जगह मानव श्रंखला बनाकर दिया गया संदेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास फर्रुखाबाद इकाई द्वारा मार्ग शीर्ष एकादशी सोमवार को विशाल गीता संदेश मानव श्रंखला का आयोजन आयोजक मण्डल रामजी बाजपेयी व डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, अनुराग अग्रवाल के द्वारा जिलाधिकारी के नेतृत्व में समस्त शैक्षिक प्राथमिक, माध्यमिक, डिग्री कालेज, मेडिकल कालेज, प्रशासनिक कार्यालयों एवं समाजिक, धार्मिक, व्यवहारिक एवं अन्य संगठनों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों में मानव श्रंखला का आयोजन किया गया। वृहद गीता संदेश मानव श्रंखला का आयोजन की अध्यक्षता डीएम आशुतोष द्विवेदी ने की। विभिन्न शिक्षण संस्थानों से २ हजार छात्र-छात्राओं ने स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में विभिन्न गीता अनुरागी व संत विद्वान मनीषियों ने गीता संबोधन के साथ भाग लिया। डीएम ने कहा कि गीता उद्वार, उद्धांत दिव्य प्रेरणा से हमारा उत्साहवर्धक होता है। शरीर मन, बुद्धि मुख्य रुप से विशिष्ठ समतायें मनुष्य के पास है। इनका हम सभी को सद्प्रयोग करना है, जिसके लिए गीता के तीन मुख्य योग है। कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्ति योग इनका सतप्रयोग करना है। जिससे समस्याओं का समाधान होता है। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि तर्क और युक्तियों के साथ अपनी बात स्पष्ट करने का ढंग गीता सुंदर व्यवस्था है। इसके अलावा बढ़पुर में भोला, मुन्ना, योगेश दुबे, ईश्वर दयाल अग्निहोत्री के नेतृत्व में, चौक पर सदानंद शुक्ला, जसमई दरवाजा, आवास विकास, जोगराज में सुरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मानव श्रंखला बनायी गई। शहर के विभिन्न महाविद्यालय, इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालयों में मानव श्रंखला बनाकर गीता का संदेश दिया गया। जनपद में लगभग २५ किलो मीटर की मानव श्रंखला बनी। डा0 रजनी सरीन ने विचार व्यक्त किये। डा0 संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि गीता सर्व कालिक, सार्वभौमिक प्रेरणा है। श्रीमद् भागवत गीता अद्भुत ग्रंथ है। जीवन की सभी समस्याओं का मुक्त, युक्त समाधान है। गीता के उपदेश की आवश्यकता महाभारत से ही अधिक है। इस मौके पर राजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह राठौर, केके पाठक, धीरेन्द्र तिवारी, अनिल प्रताप सिंह, अनिल सिंह, गिरिजा शंकर, डा0 विनीत चौहान, संतोष कटियार, दीपिका राजपूत, डा0 नीतू मसीह, अंजुम दुबे, क्रीड़ा सचिव अतुल दास, जवाहर मिश्रा, डा0 आरके गुप्ता, प्रवीन अवस्थी, नारायन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *