कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पेड़ पर चढक़र आम तोड़ रहा युवक डाल टूटने से नीचे गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी सन्तान सिंह का १८ वर्षीय पुत्र सागर जाटव मजदूरी पर कल्लू के बाग में दोपहर को पेड़ पर चढक़र आम तोड़ रहा था, तभी अचानक पेड़ की डाल टूट गयी। जिससे सागर जाटव नीचे गिर गया। गम्भीर रुप से घायल सागर जाटव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां डाक्टर अमित कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मां पुष्पा देवी सन्तान सिंह व भाई दीपक, शनि, रोहित, मोहित मौके पर पहुंचे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक पांच भाई है। घटना की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
आम तोड़ रहे युवक की पेड़ की डाल टूटने से गिरकर मौत
