कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ ने प्रदेश में कई जगह राजस्व कर्मियों को साजिशन फंसाए जाने को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
शनिवार को लेखपाल संघ के दर्जनों पदाधिकारी समाधान दिवस के दौरान दरी बिछाकर बैठ गए और कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से होता है। जनता के भूमि विवाद समेत अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण के लिए लेखपाल के पास आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निरस्तारण संबंधित की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वभाविक हैं। ऐसे में देखा गया कि प्रदेश के कई स्थानों पर साजिशन राजस्व कर्मियों को एंटी करप्शन टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जबकि लेखपाल द्वारा न कोई रिश्वत मांगी गई न ही रिश्वत प्राप्त की गई। इस तरह की साजिश रची जा रही है। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।