उन्नाव , समृद्धि न्यूज। जनपद में साइबर थाना पुलिस द्वारा सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र औरास के सी.आर.एस. पोर्टल को हैक कर ई.मेल.आई.डी. व पासवर्ड तैयार कर फर्जी तरीके से जन्म-प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक अभियुक्त को कब्जे से 55 जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां, सी.आर.एस. पोर्टल की यूजर आई.डी. व पासवर्ड की छाया प्रतियां, 2 लैपटाप, एक प्रिन्टर, चार स्मार्ट फोन एक रजिस्टर बरामद कर गिरफ्तार किया । डॉ0 अनूप सिंह प्रभारी प्रा0स्वा0 केन्द्र औरास द्वारा साइबर थाना जनपद उन्नाव पर तहरीरी सूचना दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीएचसी औरास के सी.आर.एस. पोर्टल को हैक कर ई.मेल.आई.डी. व पासवर्ड तैयार कर फर्जी तरीके से जन्म-प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है जिनका कोई अभिलेख अस्पताल में नही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर थाना उन्नाव पर मु0अ0स0 03/25 धारा-318(4)/338 बी.एन.एस. एवं धारा 66 /66(सी) आई.टी. एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। आज प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना ज्ञान प्रकाश तिवारी मय हमराह टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अभिषेक गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र गुप्ता निवासी-मं.नं.-342/125 नौबस्ता सआदतगंज चौक जनपद लखनऊ व हाल पता 599/180 एस.बी. प्रेमा बिहार कालोनी आलमनगर राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र लगभग 30 वर्ष को कब्जें से 55 अदद जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां, सी.आर.एस. पोर्टल की यूजर आई.डी.व पासवर्ड की छाया प्रतियां 20 वर्क, 02 अदद लैपटाप,01 अदद प्रिन्टर, 04 अदद स्मार्ट फोन, 01 अदद रजिस्टर बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
पोर्टल को हैक कर ई.मेल.आई.डी. व पासवर्ड तैयार कर फर्जी तरीके से जन्म-प्रमाण पत्र जारी करने आरोपी गिरफ्तार
