अमृतपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न

राष्ट्रहित में भाजपा का सत्ता में बना रहना जरुरी: सांसद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पार्टी कार्यालय आवास विकास में अमृतपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन में सांसद मुकेश राजपूत व जिले के प्रभारी महेश दुबे, विधायक सुशील शाक्य की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। संयोजक हिमांशु गुप्ता रहे। संचालन धर्मेन्द्र राजपूत ने किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। राष्ट्रहित के हित के लिए भाजपा का सत्ता में बना रहना आवश्यक है। सक्रिय कार्यकर्ता घर-घर जाकर नीतियों का प्रचार करें। जिला प्रभारी शिवमहेश दुबे ने कहा कि राजनैतिक दलों की तुलना में भाजपा राष्ट्रवादी और विकास नीति पर चलती है। अन्य राजनैतिक दल केवल परिवार वाद और वंशवाद की नीति पर आधारित है। जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी की विचार धारा को हर वर्ग ने स्वीकार किया है। सक्रिय कार्यकर्ता संगठन में प्रभावी भूमिका में है। विधायक सुशील शाक्य ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *