समृद्धि न्यूज। डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दस जवानों की जान चली गई, जबकि 10 जवान घायल हुए है, जिन्हे उधमपुर सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक भयावह घटना घटी है। यहां से गुजरते हुए सेना की कैस्पर गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 10 जवान शहीद हो गए और 10 अन्य घायल हुए हैं, सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब ४00 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है, जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है। हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से कहा गया है कि डोडा में हुए दुखद सडक़ हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। उनका सबसे अच्छा इलाज हो इसका निर्देश दिया गया है, उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं।
जम्मू-कश्मीर: डोडा में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, दस जवान शहीद
