नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ने खंड विकास अधिकारी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर नवाबगंज पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन ने विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। वहीं पीआरडी के जवानों ने ब्लॉक प्रमुख को सलामी दी। ब्लॉक प्रमुख डॉ अनीता रंजन ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन, सुरेंद्र सिंह गौर, विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, राज भारती, आलोक पाठक, राहुल चंदेल, नियोजन विभाग से इंदल बाबू, एडियो समाज कल्याण प्रवीण कुमार, ग्राम सचिव सुनील गौतम, जगवीर सिंह, मोतीलाल यादव, अखिलेश कुमार, वेद प्रकाश, अरविंद कुमार, कुलदीप राजपूत तथा विकास खंड अधिकारी के समस्त कर्मचारी, पीआरडी विभाग के जवान मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने ब्लाक पर शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज
