अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर खाक, भैंस की जलकर मौत

लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर की जांच, गृहस्थी का सामान भी जला
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी रामनंदन पुत्र मदनलाल के घर से कुछ दूरी पर पड़ी झोपड़ी में आग लग गयी। जिससे चारपाई, गद्दा आदि जल गया तथा भैंस की जलकर मौत हो गयी। जिस समय आग लगी, उस समय रामनंदन भंडारा खाने पड़ोसी गांव में गया था।
जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया गया है कि रामनंदन का घर गांव के अंदर है। उससे कुछ दूरी पर एक झोपड़ी पड़ी है। झोपड़ी में भैंस को बांधा जाता था। रात्रि में रखवाली के लिए पशु पालक सोता था। बीते दिवस रामनंदन पड़ोसी गांव फरीदपुर मंगलीपुर में भंडारा खाने गया था। जबकि भैंस झोपड़ी में बंधी थी। मध्य रात्रि के करीब झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। झोपड़ी के अंदर भैंस भी जलने लगी। जब आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो उन्होंने जानकारी घर पहुंचे पशु स्वामी को दी। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी तथा झोपड़ी के अंदर बांधी गई भैंस की जलकर मौत हो चुकी थी। बताया गया आगजनी की घटना में झोपड़ी में पड़ी चारपाई, बिस्तर रजाई गद्दा तथा अन्य समान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सूचना उच्चाधिकारियों को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा आगजानी की घटना का निरीक्षण किया। उधर पशु चिकित्सक ने भी सूचना के आधार पर मृतक भैंस का पोस्टमार्टम किया। रामनंदन ने बताया कि भैंस की कीमत लगभग एक लाख रूपये थी। पशुपालक के अनुसार भैंस घर गृहस्थी में भरण पोषण का माध्यम थी। आग कैसे लगी पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए कहा संभवत: किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीड़ी, सिगरेट जिसे पीने के बाद फंेक दिया हो जो आगजानी का कारण बन गई हो। पशु स्वामी द्वारा आगजानी की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *