
कुश्ती संघ के अध्यक्ष पल्लव सोमवंशी व सचिव बने अरुण कुमार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद कुश्ती संघ का गठन मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। पर्यवेक्षक के रुप में उ0प्र0 कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चन्द्र उपाध्याय रहे। फर्रुखाबाद कुश्ती संघ के संरक्षक दीपक कटियार को बनाया गया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी पल्लव सोमवंशी को मिली। उपाध्यक्ष अतुल कटियार, कुलदीप यादव, कमलेश कुमार को बनाया गया।…