एनपीएस व यूपीएस के विरोध में अटेवा एक अप्रैल को डीएम देगा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहिया अस्पताल के सभागार में एनपीएस व यूपीएस के विरोध में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में बैठक का आयोजन हुआ। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस व यूपीएस के विरोध में एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया और साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनी।…
