तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। तेदेपा के वरिष्ठ नेता के रघु राम कृष्ण राजू ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि चंद्रबाबू नायडू 12 जून को शाम करीब 4.55 बजे सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए, जिनमें तेदेपा ने जबरदस्त जीत हासिल की। जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा एक बार फिर आंध्र प्रदेश की सत्ता में वापसी कर रही है। रघु राम कृष्ण राजू ने कहा, ‘चंद्रबाबू नायडू 12 जून को शाम करीब 4.55 बजे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यह आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशी का पल है, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे नेताओं चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की तारीफ की। हमारे नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जताया। बेशक हमें केंद्र से काफी मदद की जरूरत होगी क्योंकि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने राज्य को काफी नुकसान पहुंचाया है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या तेदेपा ने केंद्र की कैबिनेट में शामिल होने को लेकर क्या कोई विशेष मांग की है? इसके जवाब में तेदेपा नेता ने कहा कि ‘मेरा इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है
12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू
