मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के डाक्टर ने महिला को दी नई जिंदगी

दुर्लभ बीमारी: कोलेसीस्टो कोलिक फिस्टुला, गाल स्टोन/सीबीडी स्टोन का डॉ0 रोहित ने किया सफल आपरेशन
60 लाख में से किसी एक को होती है यह विचित्र बीमारी, 25 नवंबर को भर्ती हुई थी महिला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जनपद के बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एक चिकित्सक ने एक विचित्र बीमारी से जूझ रही महिला का सफल आपरेशन करके उसको नई जिन्दगी दी है। महिला के परिजन चिकित्सक को दुआयें देते नहीं थक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चिकित्सक रोहित तिवारी ने बताया कि थाना राजेपुर के गांव भुडिय़ाभेड़ा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला माया देवी को बीती 25 नवंबर को उसके पति मान सिंह व पुत्र शिवकुमार अस्पताल में लेकर आये। महिला ने बताया कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। एक्सरे व जांच आदि कराने पर पता चला कि उसे कोलेसीस्टो कोलिक फिस्टुला गाल स्टोन और सीबीडी स्टोन नामक बीमारी है। डॉ0 रोहित तिवारी यह एक दुर्लभ बीमारी है तथा पित्ताशय की अत्यंत कठिन एवं दुर्लभ जटिलता है। जो करीब 60 लाख में से किसी एक को होती है। उन्होंने बताया कि इसमें मरीज दर्द से तड़पता रहता है और इसका समय पर आपरेशन करना जरुरी होता है और आपरेशान ही इस बीमारी इसका निदान है। डॉ0 रोहित ने महिला को भर्ती किया और उसका इलाज शुरु किया। बड़ी ऑत और पित्त में दुर्लभ जुड़ाव था। जिसका सफल आपरेशन कर महिला को नई जिन्दगी दी। फिलहाल अब महिला पूरी तरह से ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *