उन्नाव के यूट्यूबर के घर ईडी की रेड, मिली लेम्बोर्गिनी और बीएमडब्ल्यू जैसी करोड़ों की गाडिय़ां

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उन्नाव में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर, अनुराग द्विवेदी के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी में कई हाई-एंड लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। उन्नाव के 26 साल के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने एक पॉड कास्ट में बताया था कि कभी हमारा परिवार किराए की गाड़ी से चला करता था। आज उसे पास महंगी और लग्जरी गाडिय़ों का काफिला है, हालांकि 9 सालों में फर्श से अर्श तक पहुंचने वाला अनुराग द्विवेदी अब ईडी की रडार पर है। उसकी इन लग्जरी गाडिय़ों को ईडी ने जब्त कर लिया। अनुराग द्विवेदी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा गैंबलिंग एप्स से आता था। भारत में इन एप्स के जरिए सट्टा लगाना गैरकानूनी माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इन एप्स से कमाए गए अवैध मुनाफे को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई और उसी पैसे से ये महंगी लग्जरी गाडिय़ां खरीदी गईं। प्रवर्तन निदेशालय को यूट्यूबर के गैराज में जो गाडिय़ां मिली हैं, उनमें लेम्बोर्गिनी उरुस एसई, बीएमडब्ल्यू जेड4, मर्सिडीज-बेंज सेडान, फोर्ड एंडेवर, महिंद्रा थार गाडिय़ां मिली हैं।
बताते चले कि ईडी की टीम 17 दिसंबर को नवाबगंज के खजूर गांव भितरेपार अनुराग द्विवेदी के घर पहुंची। उस समय अनुराग द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं था। ईडी ने जांच पड़ताल के बाद घर पर खड़ीं चार लग्जरी गाडिय़ां जब्त कर लीं, जब्त की गई गाडिय़ों में एक लैम्बॉर्गिनी, एक मर्सिडीज और दो अन्य कारें थीं। अनुराग द्विवेदी पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए अवैध तरीके से भारी मात्रा में पैसा कमाया अनुराग द्विवेदी ने एक पॉड कास्ट में कहा था कि कभी कहीं आने जाने के लिए हमारा परिवार किराए की गाड़ी से चला करता था, आज हमारे पास महंगी और लग्जरी गाडिय़ों का काफिला है। अनुराग ने ये भी बताया था कि 2007 से पहले उसको क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं था। न ही वह क्रिकेट देखता था, 2007 में पहले टी-20 वल्र्ड कप में जब युवराज सिंह ने छह छक्के मारे थे तो इसी के बाद उसे क्रिकेट का शौक पैदा हुआ। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि अनुराग ने अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के प्रचार और संचालन से अर्जित अपराध की आय का उपयोग विदेश, विशेष रूप से दुबई में अचल संपत्तियां खरीदने में किया। इसके बाद वह भारत छोडक़र दुबई चले गए और वर्तमान में वहीं रह रहे हैं। कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद वे अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। आगे की कार्रवाई के तहतए ईडी ने 17 दिसंबर 2025 को लखनऊ और उन्नाव में अनुराग द्विवेदी से जुड़े नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए। जिनमें दुबई में किए गए निवेश से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सामग्री शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि इन साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि अनुराग ने हवाला चैनलों के माध्यम से दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *