बीडीओ के न होने पर ढाई बजे घर चले गये कर्मचारी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी के न होने पर एडियो पंचायत सम्पूर्ण दिवस में चले गये। जिससे ब्लाक पर मौजूद सभी कर्मचारी दोपहर २:३० बजे के बाद घर चले गये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को विकास खण्ड कार्यालय पर जब संवाददाता पहुंचा, तो खंड विकास अधिकारी नदारद मिले। जबकि एडीओ पंचायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में गये होने की बात बतायी गयी। २:३० बजे के बाद सभी कर्मचारी विकास खंड कार्यालय से नदारत हो गये। कनिष्ठ सहायक राज भारती, पत्राचार मनोज कुमार तथा एडियो समाज कल्याण प्रवीण कुमार, मनरेगा सेल आलोक पाठक विकास खंड कार्यालय पर कार्य करते देखे गये। बाकी सभी लोग कार्यालय से नदारत हो गये। ऐसे में क्षेत्र के विकास की बात कहना बेमानी होगी। जब विकास खंड कार्यालय पर कार्य करने वाले कर्मचारी ही नहीं आते हैं, तो आने वाले फरियादी लौट जाते हैं। विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आज तहसील दिवस होने के कारण कर्मचारी नदारत रहे और वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित छुट्टी पर थे। अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह आधे दिन से चले गए। बाकी जब कोई जिम्मेदार नहीं होता है तो फर्क तो आ ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *