फिट इंडिया मूवमेंट: राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ ने फिटनेस और वेलनेस के प्रति जागरूकता फैलाने में निभाई भूमिका

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) ने गुरुवार को एक फिट इंडिया मूवमेंट अभियान का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, मानसिक कल्याण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, स्टाफ और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में निवेदिता चोपड़ा- उच्च प्रदर्शन निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ व सीमा कन्नौजिया रजत पदक विजेता ताइक्वांडो, वल्र्ड पुलिस और फायर गेम्स उत्तर प्रदेश की सक्रिय एथलीट और वर्तमान में यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में सेवा दे रही हैं व डॉ0 गौरव सिंह स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञ, भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया शपथ से हुई। प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने का संकल्प लिया। शपथ ने पूरे दिन की गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया। जिसमें नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को बताया गया। फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों ने पास के इलाके में एक सडक़ मार्च में भाग लिया। जिसमें फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जागरूकता फैलाते हुए समुदाय को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में परंपरिक भारतीय खेल की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें एक जोशपूर्ण (रस्साकशी) प्रतियोगिता ने टीमवर्क और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में पारंपरिक खेलों के महत्व को प्रदर्शित किया। एक योग प्रतियोगिता ने प्राचीन अभ्यासों के माध्यम से मानसिक और शारीरिक संतुलन के महत्व को और भी प्रमुखता से उजागर किया। फिटनेस और वेलनेस के रचनात्मक रूपों को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। छात्रों और फैकल्टी ने फिटनेस का संदेश फैलाने के लिए इस मंच का उपयोग किया। पैनलिस्टों ने फिटनेस, पोषण और प्रदर्शन के बारे में अपने विशेषज्ञता साझा की। जिससे उपस्थितों को मूल्यवान जानकारी प्राप्त हुई। उनके प्रेरणादायक अनुभव और व्यावहारिक सलाह ने प्रतिभागियों पर गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। जिसने खेल भावना को बढ़ावा दिया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा। कैम्पस डायरेक्टर मंजरी चंद्रा ने सभी को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और फिट इंडिया मूवमेंट अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रमुख अतिथियों और भारतीय खेल प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय सभी नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने आवाह्न करता है, ताकि एक मजबूत राष्ट्र की दिशा में फिटनेस और कल्याण के मूल्यों का प्रचार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *