बिहार: दानापुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की छत गिरने से मौत

समृद्धि न्यूज। बिहार की दानापुर विधानसभा की मानस पंचायत में घर का छत गिरने के कारण एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पटना में एक हृदयविदारक घटना घटी, घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सोते समय हुए इस हादसे से इलाके में मातम छा गया है। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और सरकार ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घटना की जांच जारी है। मकान का छत गिर जाने से गृहस्वामी बबलू खान सहित उनके पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में उनकी पत्नी रौशन खातून, बेटा मोहम्मद चांद, बेटियां रूकशार और चांदनी शामिल हैं। हादसे के समय सभी घर में सो रहे थे, यह घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र के 42 पट्टी गांव में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात करीब पौने दस बजे अचानक मकान का छत भरभराकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य किया। सूचना मिलते ही अकिलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन जब तक सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन जब तक सभी को बाहर निकाला गया, तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतकों के परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *