उद्योग व्यापार मण्डल के छठवीं बार नगर अध्यक्ष बने इकलाख खां

चेयरमैन जगदीप सिंह, संरक्षक ठा0 सवेन्द्र सिंह व युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव घोषित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने नगर अध्यक्ष इकलाख खां, नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना, संयुक्त महामंत्री रामजी लाल पाठक व कोषाध्यक्ष राजन राय जौली की घोषणा की। रेलवे रोड स्थित अनंत होटल के सभागार में छठवीं बार नगर अध्यक्ष बने इकलाख खां व उनकी कमेटी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने नगर कमेटी की विधिवत घोषणा की और पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिला खाद एवं बीज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश आर्य, महामंत्री महेन्द्र सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष प्रमोद शाक्य को बनाया गया। युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, युवा नगर महामंत्री हिमांशु गुप्ता, युवा नगर महामंत्री रोशन कश्यप, युवा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह कश्यप की घोषणा नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने की। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि नगर की कमेटी व स्थानीय व्यापार मण्डल नगर कमेटी व उनके घटक दलों की घोषणा एक सप्ताह में नगर अध्यक्ष इकलाख खां करेंगे। चेयरमैन जगदीप सिंह व नगर संरक्षक ठा0 सवेन्द्र ङ्क्षसह, बॉबी दुबे, आनंद गुप्ता मुन्ना एवं अनुपम रस्तोगी को बनाया गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल उर्फ लालू कनौजिया, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, महामंत्री हेमलता मिश्रा, राजू गौतम, सरिता भदौरिया, डा0 अरुण अग्निहोत्री, डा0 महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुपम रस्तोगी, नौशाद, सचिन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। जब नगर अध्यक्ष इकलाख खां की घोषणा हो रही थी, तभी अंकुर श्रीवास्तव समर्थक नारे लगाने लगे। वहां पर पहुंची व्यापारियों की भीड़ से लग रहा था कि युवा व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव समर्थक बड़ी संख्या में आये है। बाद में अंकुर श्रीवास्तव की युवा नगर अध्यक्ष पद पर घोषणा हुई, तब समर्थकों ने संयुक्त रुप से व्यापार मण्डल जिंदाबाद के नारे लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *