फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन की तरफ से शहर के हिंदी शिक्षिका, सुरभि गोस्वामी को मुख्य अतिथि उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने दिल्ली में प्रशस्ति पत्र और शील्ड शील देकर सम्मानित किया। अमृत कुंभसम्मान 2024 में हिंदी शिक्षकों की रचनाओं को आमंत्रित किय गया था। जिसमें विश्व के अधिक रचनाकारों ने अपनी रचना अमृत कुंभ में भेजकर प्रस्तुति दर्ज कराई थी। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित सुरभि गोस्वामी की बाल कहानी अंधविश्वास के लिए उन्हें अमृत कुंभ सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। यह समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जहां उन्हें शिक्षा जगत में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान हेतु यह प्रतिष्ठि सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय वीरेंद्र पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विमलेश दुबे ने अपने विद्यालय की शिक्षिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे शिक्षक निरंतर नई ऊंचाइयों की प्राप्त कर रहे है। यहा उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सुरभि गोस्वामी की रचनात्मकता और हिंदी भाषा के उत्थान के लिए किये जाने वाले इनके अर्थक प्रयास हमारे विद्यालय की आगे बढऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पूरे विद्यालय परिवार को शिक्षिका की इस सफलता पर गर्व है।
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन ने सुरभि को किया सम्मानित
