मुख्यमंत्री के कन्याभोज में ईश्वरदास ब्रह्मचारी हुए शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राम नवमी पर आयोजित कन्याभोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुछ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। जिसमें दुर्वासा ऋषि के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी को निमंत्रण दिया गया। उन्होंने गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कन्याभोज कार्यक्रम में भाग लिया। बीते दिन मुख्यमंत्री द्वारा गोरखनाथ पीठ आश्रम पर कन्या भोज सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कन्याओं को भोज कराया गया। कन्याओं के भोज में दुर्वासा ऋषि के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी शामिल हुए। साथ ही प्रदेश से कई जनपदों के महंत भी कार्यक्रम में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *