समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान ने बुधवार को अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक में हवाई हमले किए। जिनमें तीन तालिबान पोस्ट निशाना बनीं। हमले में चार आम नागरिक मारे गए और 10 नागरिक घायल हुए। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। मंगलवार की रात सीमा पर ताजा झड़प में दर्जनों सैनिकों सहित नागरिक भी मारे गए। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को दोनों पक्षों के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। बुधवार को स्पिन बोल्डक में हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। जिसमें इलाके से उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है। इससे दोनों देशों के बॉर्डर पर संघर्ष बढ़ गया। अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीमा पर झड़प की पहली रिपोर्ट सामने आने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगानिस्तान तालिबान ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में प्रमुख सीमा चौकियों पर दो हमले किए, जिन्हें विफल कर दिया गया। बुधवार सुबह कंधार प्रांत के दक्षिणी हिस्से में अफगान सीमा के पास स्पिन बोल्डक के नजदीक किए गए हमलों में 20 तालिबान लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह ताजा हमला ऐसे वक्त हुआ है जब दोनों देशों की सीमा पर 11 अक्टूबर से लगातार झड़पें हो रही हैं।
पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान में की एयर स्ट्राइक
