पांचाल घाट पुल पर घंटों जाम में जूझे लोग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के इटावा-बरेली हाईवे स्थित पांचालघाट पुल पर विगत कई दिनों से जाम के हालात देखे जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। जिससे लोग घंटों जाम में फंसे रहेे। वाहन रेंगते नजर आये। भीषण गर्मी में जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गये।
जानकारी केेेेे अनुसार बीते दिन गंगा दशहरा का पर्व होने पर पांचाल घाट पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही, लेकिन आज दूसरे दिन भी भीषण जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कर्मचारी व वकील जाम में फंसे होने के कारण आफिसों व कचहरी में लेट लतीफ पहुंचे। भीषण गर्मी में जाम के कारण लोग बिलबिला उठेेेे। वहीं इक्का दुक्का पुलिसकर्मी ही जाम खुलवाते नजर आये। जिससे जाम में फंसे लोग पुलिस व प्रशासन को कोसते नजर आये। वहीं वाहन रेंगते हुए नजर आये। लोग अपने गंतव्य को समय से नहीं पहुंच सके। जबकि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में कोई रुचि नहीं दिखायी। लोगों का कहना था कि इधर चाचूपुर तक जाम के हालात देखे गये। जबकि फर्रुखाबाद में मसेनी चौराहे तक जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *