फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेेेे। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
जानकारी के अनुसार गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए गंगा तट पांचाल घाट पर रविवार को पुलिस प्रशासन व जिला गंगा समिति ने संयुक्त रुप से स्वच्छता अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने वहां पर मौजूद पंडित, पुजारी, नाविक, गोताखोर एवं अन्य लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान करने आए लोगों के द्वारा भारी मात्रा में गंदगी, खंडित मूर्तियां, प्लास्टिक, पॉलिथीन इत्यादि गंगा के तट पर छोड़ दी जाती है। गंगा त्योहारों पर भी बहुत से लोग गंगा के तट को जाने अनजाने में गंदा करते हैं जिससे गंगा का जल अशुद्ध होता है। यदि समय रहते हम सभी इसके लिए जागरूक नहीं होंगे तो इसके परिणाम अति गंभीर होंगे। इस अवसर पर ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भी उपस्थित रही। उन्होंने भी सभी को जागरूक किया। मुख्य रूप से गंगा स्नान करने आई महिलाओं को गंगा में पूजा की सामग्री एवं अन्य चीजें न छोडऩे के लिए जागरूक किया गया। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्लोगन के माध्यम से भी गंगा स्नान करने आए लोगों को जागरूक किया गया। स्नान करने आए लोगों को कपड़े धोने एवं घाट पर कपड़े छोडऩे के लिए भी मना किया गया। उपस्थित सभी लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। घाट की साफ -सफाई करने के उपरांत गंगा योद्धाओं की द्वारा सुंदर रंगोली बनाकर घाट को सुंदर बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कादरीगेट थाना अध्यक्ष अमोद कुमार, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा, पुलिस प्रशासन की टीम एवं गंगा योद्धा शांतनु कटियार, भरत कुमार, सुमित, रामरहीश, घनश्याम, वैभव सक्सेना, नितिन गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने पांचाल घाट गंगा तट पर पर चलाया स्वच्छता अभियान
