लखनऊ, समृद्धि न्यूज। तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपित गुरुवार देर रात एसीपी कैंट आफिस के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा और मुठभेड़ में मारा गया। आरोपित ने आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास से बच्ची का अपहरण किया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में बीते पांच जून को 3 साल की मासूम दिव्यांग बच्ची के साथ रेप की घटना हुई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। गुरुवार देर रात कैंट-आलमबाग बॉर्डर के पास देविखेड़ा रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक वर्मा को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेप की घटना 5 जून 2025 को आलमबाग के चंदन नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई। जहां एक 3 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया। वर्तमान में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
#WATCH | Lucknow, UP: DCP Central Lucknow Ashish Srivastava says, "On the morning of June 5, at 10 am, a complaint was registered that a 2.5 year old girl had been raped… A case was registered and five teams were formed… As per the CCTV footage of the scooter, the accused was… https://t.co/dWLxpbzW9t pic.twitter.com/165obhROO6
— ANI (@ANI) June 5, 2025
पुलिस उपायुक्त मध्य (डीसीपी) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपितका नाम दीपक वर्मा है, जो मूल रूप से ऐशबाग का रहने वाला था। वह माता रानी के जागरण में झांकी निकालने और रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि दीपक ने बुधवार देर रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से ढाई वर्षीय बच्ची को पापा के साथ साथ सोता हुआ देखा। उसके बाद तीन से चार बाद उस जगह की रेकी की। फिर पलट कर आया और बच्ची का अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह घटना बच्ची के पापा से पचास कदम दूर की। इस दौरान बच्ची चीखी तो उसका मुंह बंद कर दिया। सीसी फुटेज में दीपक की स्कूटी और गतिविधियां नजर आईं। इसके बाद पुलिस ने एसीपी कैंट ऑफिस के पास चेकिंग शुरू की। क्राइम टीम और आलमबाग थाना पुलिस ने देविखेड़ा रोड पर दीपक वर्मा को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।