फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ कायमगंज क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभिया को गति देते हुए शकुंतला देवी ने बताया कि पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाये। जिससे हमें शुद्ध जलवायु व ऑक्सीजन प्राप्त हो। पेड़ों का कटान व जलवायु परिवर्तन होने के कारण हम लोग जिंदगी से दूर होते चले जा रहे है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये और उनका संरक्षण करें। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार पूर्व माह भर पौधे लगाये जा रहे है। जो अभियान जारी है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कांगे्रसियों ने हजारों की संख्या में पौधे लगाये है। इसको आगे भी जारी रखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाये जाते रहेगें। प्रदेश महासचिव व कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान ने भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।