सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

उन्नाव,समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ी ही धूमधाम एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सभी ने केक काटकर एवं मिठाई बाँटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की और साथ ही सभी ने 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।
यह कार्यक्रम न केवल अपने नेता के प्रति आस्था व सम्मान का प्रतीक था बल्कि समाजवादी विचारधारा में निहित सेवा,समर्पण एवं सामुदायिक भावना का सजीव उदाहरण भी रहा।
उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदयराज यादव,राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुन्दरलाल लोधी,पूर्व विधायक सुन्दरलाल कुरील,जिला महासचिव हेमंत पाल,जिला उपाध्यक्ष सी के त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ़ साधू,जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम,जिला उपाध्यक्ष हाजी सैय्यद इरफान,जिला सचिव रामबहादुर यादव,रमन पटेल,मुकेश रावत,अमन अंजुम,अंकित यादव,लकी यादव,राहुल अग्निहोत्री,राजेन्द्र कुमार,बिंदेस्वरूप यादव,रजनीकांत श्रीवास्तव,राहुल गौतम,पंकज लोधी,सैफ ख़ान,नियाज ख़ान,जितेंद्र कुशवाहा,नितिन पटेल,अफ़ज़ाल अहमद,बालेंद्र सिंह,अखिलेश यादव शीलू,मनीष सैनी,मोहित लोधी,लवकेश श्रीवास्तव,अजय यादव,निर्भय यादव,छोटेलाल भारतीय आदि नेतागण व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *