समृद्धि न्यूज। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SatComm) सेवाएं देने के लिए आधिकारिक लाइसेंस जारी कर दिया है, हालांकि इसकी जानकारी फिलहाल पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। सरकार या स्टारलिंक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Starlink का भारत में रास्ता साफ होता दिख रहा है, कंपनी बस अपने लक्ष्य से एक कदम दूर है। पिछले महीने स्टारलिंक को लेटर ऑफ इंटेंट मिला था और अब अब स्टारलिंक को सराकर की ओर GMPCS लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस के बाद अब स्टारलिंक के सामने बस एक चुनौती और है, कंपनी को IN-SPACe से अंतिम अप्रूवल की जरूरत है। अप्रूवल मिलने के बाद भारत में आप लोग सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक का इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन इस लास्ट प्रोसेस को पूरा होने में कितना समय लगेगा। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
OneWeb और Reliance को पहले ही लाइसेंस मिल चुका हैए यानी स्टारलिंक अब तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है जो जल्द भारत में अपनी सर्विस को शुरू कर सकती है।स्टारलिंक कंपनी की सर्विस फिलहाल 100 से ज्यादा देशों में एक्टिव है, इस कंपनी का मकसद लो लेटेंसी ब्रॉडबैंड के जरिए तेज इंटरनेट सर्विस प्रदान करना है।
भारत में स्टारलिंक को भी मिला लाइसेंस, जल्द शुरू होगा ट्रायल
