गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को दी जानमाल की धमकी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम अठरूइया निवासिनी वैष्णो देवी पत्नी रविंद्र सिंह ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया कि मेरी पुत्री कुछ दिन पहले सौरभ पुत्र अहिवरन सिंह नामक लडक़े के साथ भाग गई थी। जो पकडक़र 2 मार्च को थाना नवाबगंज आई थी। जिसका लिखित रूप से समझौता कई व्यक्तियों के बीच में हुआ था। इसके बाद दिनांक 11 मार्च को अहिवरन सिंह मेरे घर पर आए तथा मेरे साथ अभद्रता करने लगे। मुझसे कहा शराब पिओ। जब मैंने नाराजगी जतायी, तो कहा रविंद्र सिंह को बुलाओ। अब हम लोग खुशी में शराब पियेंगे। सभी अहिवरन सिंह के बहनोई रामकिशोर पुत्र मनफूल एवं उनकी पत्नी उषा देवी निवासी अठरूइया आई और गाली गलौज करने लगी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। काफी गाली-गलौज किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *