विधि विधान से सम्पन्न हुआ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज कस्बे में रविवार को भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह समारोह धार्मिक उत्साह तथा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कस्बे में भक्तिमय माहौल रहा। जिसमें भजन कीर्तन और मंगल गीतों की गूंज सुनाई दी।
आचार्य सुरेंद्र कुमार और आचार्य लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के मिलन का उत्सव मनाते हुए पुष्प वर्षा की। आयोजक डॉ0 प्रदीप विश्नोई, अजय विश्नोई, सुशील विश्नोई, संजय विश्नोई और राजकिशोर विश्नोई ने इस विवाह कार्यक्रकम में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया। विवाह के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे में धार्मिक उल्लास का वातावरण देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *