समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त गौरव दयाल,पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा गुरुवार को अन्य सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया।इन सभी अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क व राजसदन सहित अन्य स्थलों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं अन्य प्रबन्धों में तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को गुरुवार की शाम तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, पीडब्ल्यूडी,नगर निगम व पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग प्रातः 9ः30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन होगा। तत्पश्चात वे हनुमानगढ़ी व प्रभु श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया करेंगें।इसके बाद मुख्यमंत्री महाराजा पैलेस (राज सदन) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।अगले चरण में रामकथा पार्क में पहुंचकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत संयुक्त क्रेडिट कैम्प/प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 11ः45 बजे आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी जिसके बाद लधानी ग्रुप ऑफ कम्पनी निकट एयरपोर्ट अयोध्या में वाॅटलिंग प्लांट का शुभारम्भ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
आज जाएंगे मुख्यमंत्री,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
