फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पुलिस ने पुलिस की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेवरात सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 28.01.2025 को रामकुमार सिंह उर्फ बड़े भैया पुत्र कलेक्टर सिंह निवासी ग्राम अखमेलपुर थाना कमालगंज द्वारा दी गयी तहरीर में अभियुक्तगण द्वारा वादी के घर में जाल के सहारे घुसकर जेवरात सोना, चांदी, पीतल के वर्तन व कपड़े व एक हजार रूपये की नकदी आदि चोरी करने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 305 बी.एन.एस. बनाम आशीष दुबे पुत्र विनोद कांत दुबे, किशोर अपचारी निवासीगण ग्राम अखमेलपुर थाना कमालगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना बाल अपचारी के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से चोरी हुआ माल बरामद हुआ था। जिसके आधार पर धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को पूर्व में बाल सुधार ग्रह भेजा जा चुका है। दिनांक 01.03.2025 को अभियुक्त आशीष दुबे को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
चोरी के मामले में अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार
