नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान नवाबगंज चौराहे पर थाना नवाबगंज पुलिस बल द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय ने पुलिस बल के साथ नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सडक़ सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और उन्हें सडक़ सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस जागरूकता अभियान में अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय और दरोगा गिरीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
यातायात माह के तहत पुलिस ने लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
