
हापुड़ की घटना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। हापुड़ जिले में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी-चार्ज के विरोध में अधिवक्ता संघ अमृतपुर के अधिवक्ताओं ने तहसील अमृतपुर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी रवींद्र सिंह को शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमे उनके द्वारा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए मांग की गई।
अधिवक्ताओं की मांग है कि हापुड़ की घटना को लेकर जिला स्तर पर भी प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किये जे रहे दुव्र्यवहार को भी रोके जाने हेतु आवश्यक निर्देश स्थानीय पुलिस को दें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलंब स्थानांतरण किया जाए। महिला अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाये तथा घायलों को मुआवजा दिया जाये। अधिवक्तागण राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में आज हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेंद्र सिंह, योगेंद्र शुक्ला, रोशन अवस्थी, अशोक सक्सेना, रामनरेश मिश्रा, प्रभाकर त्रिवेदी, अनुराग सिंह, अर्पित अवस्थी, राकेश चंद शर्मा, सुनील दत्त तिवारी, देव प्रकाश अवस्थी, शैलेश त्रिवेदी, शरद अवस्थी, सुदेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने भी मुख्यालय पर हापुड़ की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार सक्सेना, राजेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह यादव आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे/
