राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 3091 मामले चिंहित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ०९ सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लघु, समनीय, अपराधिक मामलों की बैठक सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज सचिव नरेंद्र प्रकाश ने किया। तैयारी बैठक में अध्यक्ष द्वारा परिवारिक मामले, दीवानी मामले, श्रम वाद, विद्युत वाद, धारा १३८ एन.आई.एक्ट, ई-चालान, ट्रैफिक चालान आदि संबंधित विभिन्न प्रकार को समनीय व अपराधिक मामलों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा निस्तारण हेतु न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चिंहित मामलों से संबंधित पक्षकारों को नोटिस तामीला कराने के निर्देश दिये गये। जिससे लघु समनीय अपराधिक मामलों का निस्तारण हो सके। विभिन्न न्यायालयों में अब तक ३०९१ मामले निस्तारण हेतु चिंहित किये गये हैं। तैयारी बैठक में अपर जिला जज महेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रवीण कुमार त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे शिवम कुमार के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *