शिक्षक दिवस पर छात्राओं ने गीत, कविता प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में छात्र/छात्राओं द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 शालिनी के द्वारा सरस्वती मांं की प्रतिमा एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सभी प्राध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं के सहयोग से केक काटा। संचालन प्राध्यापक डॉ0 सुंदरलाल के निर्देशन में शिखा एवं आंशी व छात्राओं ने किया। बबली और आंशी ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। गुरु के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए शिखा ने बहुत ही सुंदर-सुंदर पंक्तियां का वाचन किया। अंशी ने एक कविता के माध्यम से अपने भावों को अभिव्यक्ति दी। छात्रा बबली ने मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा गौरी, शिवानी यादव और अमृता ने नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ0 सुन्दर लाल, डॉ0 अनामिका सक्सेना, डॉ0 सत्येन्द्र कुमार, डॉ0 प्रियांशु गुप्ता, डॉ0 अमित कुमार, महेश कुमार, शिल्पी सिंह, अनुपम अवस्थी आदि प्राध्यापकों ने विचार रखे। प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने सभी छात्र/छात्राओं के कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा /


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *